महिला आरक्षण विधेयक बजट सत्र में लाया जाये.. कांग्रेस

नयी दिल्ली 20 फरवरी.वार्ता. कांग्रेस ने महिला आरक्षण के लिये प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुये केन्द्र सरकार से महिला आरक्षण विधेयक जल्द से जल्द पारित करने का अनुरोध किया है

कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि महिला आरक्षण के प्रति पार्टी का रवैया स्पष्ट है 1कांग्रेस लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिये 33 प्रतिशत सीटों का आरक्षण चाहती है 1पार्टी चाहती है कि महिला आरक्षण विधेयक जल्दी से जल्दी और हो सके तो संसद इस बजट सत्र में पारित किया जाये

इस संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हुये उन्होेने कहा कि वह महिला आरक्षण की प्रतिबद्धता से हट गयी है उन्होेने कहा कि अब भाजपा कहती हैकि यह आरक्षण राजीनीतिक दलों को देना चाहिये

कांगे्रस ने सरकार से आगामी बजट में महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने की भी मांग की है 1महिला एवं बाल विकास मंत्री रेणुका चौधरी के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने कल वित्तमंत्री पी चिदम्बरम से भेंट कर इस संबंध मेंं अपना मांग पत्र सौंपा

प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने विधवाओं के तथा उन किसानो के रिण माफ करने का अनुरोध किया जिन्होेने आत्महत्या की है 1यह मांग भी की गयी कि महिलाओं के लिये वाणिज्य बैकों तथा सहकारी बैकों से रिण सुविधा आसान बनायी जाये और सिर्फ लघु रिणों पर ही जोर न दिया जाये महिलाओं के लिये स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने का भी अनुरोध किया गया

उनियाल समरेन्द्र लखमी2030वार्ता..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+