भाकपा का प्रदेश सम्मेलन 19 फरवरी से भोपाल में
भोपाल .18 फरवरी.वार्ता.भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ..भाकपा..कीमध्यप्रदेश इकाई का 16 वां प्रदेश सम्मेलन 19 फरवरी से भोपाल मेंआयोजित किया जायेगा1 भाकपा प्रदेश सचिव कामरेड महेन्द्र बाजपेयी ने आज यहांपत्रकारों को बताया कि पार्टी के महासचिव कामरेड ए.बी.वर्धन 20 फरवरी को प्रतिनिधि सत्र का उदघाटन करेंगे1 इससे पहले 19 फरवरी कोशाहजहांनी पार्क से महारैली आयोजित की जायेगी
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में आगामी विधानसभा औरलोकसभा चुनावों के मद्देनजर वामपंथी दलों के नेतृत्व में धर्मनिरपेक्षऔर जनतांत्रिक सरकार के गठन के लक्ष्य को लेकर रणनीति बनाने परविचार विमर्श किया जायेगा
सम्मेलन में केन्द्र की कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन..संप्रग..सरकार द्वारा हाल ही में पेट्रोल डीजल की कीमतों में की गयीवृद्धि के खिलाफ प्रदेश व्यापी आंदोलन की तिथि निर्धारण ् शहरीबेरोजगारों के लिये अलग से रोजगार गारंटी कानून बनाने और मध्यप्रदेशमें सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा किये जा रहे कथितभगवाकरण के विरोध में भावी रणनीति तैयार करने आदि विषयों पर भीचर्चा की जायेगी
अजय.शिरीष.वर्मा.1446वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
