पुलिस को रिश्वत की पेशकश की थी अमित ने

मीडिया के खबरों में पुलिस सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गयी है. अमित ने इसके अतिरिक्त भारत लौटने के बाद और रूपये भेजने की की बात की थी. पुलिस ने अमित के हवाले से कहा कि मैं भारत में पुलिस को मात्र कुछ हजार रूपये देकर आसानी से गिरफ्तारी से बच सकता हूं.
एक करोड रूपये अभी लीजिये और भारत पहुंच कर मैं और रूपये भेज दूंगा. गिरफ्तारी के बाद जब अमित को जिला पुलिस कार्यालय में ले जाया गया था तब उसने यह पेशकश की थी.
पुलिस उप निरीक्षक राजू शर्मा ने उप निरीक्षक चीमा बहादुर तमांग और कांस्टेबल मिलन गुरंग के साथ मिलकर अमित को गिरफ्तार किया था. शर्मा ने बताया कि अमित ने उनसे उसके पास जीतने रूपये हैं सभी लेकर छोड़ देने का आग्रह किया था.


Click it and Unblock the Notifications
