उत्तर भारत के लोगों का पलायन राष्ट्रीय अखंडता के लिए घातक.. लोजपा
पटना 13 फरवरी .वार्ता. लोक जनशक्ति पार्टी .लोजपा. ने महाराष्ट्र सेउत्तर भारत के लोगों के पलायन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यहदेश की एकता और अखंडता के लिए घातक है 1 लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता शमायले नवी ने आजयहां कहा कि महाराष्ट्र में हिन्दी भाषयिों पर हमले के बाद वहां से उत्तरभारतीयों का पलायन गहरी चिंता का विषय है और ऐसी परिस्थिति देशकी एकता तथा अखंडता के लिए घातक है 1 उन्होंने केन्द्र सरकार सेपृथकतावादी शक्तियों से कडाई से निपटने का अनुरोध किया 1 श्री नवी ने कहा कि देश की संस्कृति की रक्षा किसी भी कीमतपर की जानी चाहिए 1 उन्होंने श्री राज ठाकरे और महाराष्ट्र नव निर्माणसेना के समर्थकों से देश हित में अपना आंदोलन वापस लेने की भीअपील की 1 शिवा.सत्या.प्रभु 2139वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
