कन्नड समर्थकों ने डीआरएम कार्यालय में तोडफोड की

बेंगलुर 13 फरवरी.वार्ता. रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की क्षेत्रवार आरक्षण के खिलाफ टिप्पणी के विरोध में कन्नड समर्थक एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज दक्षिण पश्चिम रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक .डीआरएम. के कार्यालय में तोडफोड की

कर्नाटक रक्षण वेदिके नाम के संगठन के समर्थकों ने रेल मंत्री के खिलाफ नारे लगाए1 रेलमंत्री ने अपने हाल के दौरे के समय यहां कहा था कि रेलवे की नौकरियों में क्षेत्रवार आरक्षण संभव नहीं है1 उन्होंने इस मांग को लेकर कुछ संगठनों के विरोध की भी निंदा की थी1 संगठन ने दक्षिण पश्चिम रेलवे में चतुर्थ श्रेणी के लिए स्थानीय लोगों की नियुक्तियों में .सौतेला व्यवहार. करने का आरोप लगाया है

संगठन के करीब 30 कार्यकर्ता नारे लगाते हुए डीआरएम कार्यालय में घुसे और वहां रखे फर्नीचर. कम्प्यूटर और शीशे तोड डाले1 पुलिस ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल.आरपीएफ. के जवानों को स्थिति पर काबू पा लिया1 हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है

इस बीच जनता दल.एस. के कार्यकर्ताओं ने भी यहां श्री यादव के बयान की निंदा करते हुए उनके पुतले फूंके और चतुर्थ श्रेणी में स्थानीय लोगों के अधिकाधिक प्रतिनिधित्व की मांग की

रंजीत संजीव अजय जगबीर1850वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+