नटवर सिंह ने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की
जयपुर ् 13 फरवरी .वार्ता.पूर्व केन्द्रीय मंत्री नटवर सिंह ने आज कांग्रेसछोड़ने की घोषणा करते हुये कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी.भाजपा में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं
महाराजा सूरजमल की 300 वीं जयंती पर आयोजित सभा कोसंबोधित करते हुये श्री सिंह ने कहा..मैं कांग्रेस छोड़ने की घोषणाअपने लोगों के बीच में करना चाहता था जिसका मुे आज अवसरमिला हैं
श्री सिंह ने कहा कि आज की कांग्रेस नेहरु गांधी की कांग्रेस नहीं है तथा श्रीमती सोनिया गांधी इसे डुबोने पर तुली हुई हैं1उन्होंने कहा कि हिमाचलप्रदेश और गुजरात में कांग्रेस की हार इसका ताजा उदाहरण हैं
श्री सिंह ने कहा कि तेल के बदले अनाज कार्यक्रम में रिश्वत केमामले में उन्हें फंसाया गया है ्उन्होंेने कहा मैं क्वात्रोच्ची नहीं हँू जो छिपता फिरुं 1उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा के आगामी चुनावों में वह कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेंगे
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने भरतपुर में महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाने तथा इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम महाराजा सूरजमल के नाम पर रखने की घोषणा की1उन्होंने कहा कि भरतपुर में महाराजा सूरजमल की पत्नी के नाम बने महल को दर्शनीय बनाने पर एक करोड़ पये खर्च किया जायेगा1 पारीक. मुकेश बिष्ट लखमी1745 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
