श्रमजीवी पेशी. साक्ष्य के लिए तिथि निर्धारित
जौनपुर 13 फरवरी .वार्ता. श्रमजीवी बम विस्फोट काण्ड के एक आरोपी आतंकवादी को तिहाड जेल से लाकर यहां अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश .चतुर्थ. की अदालत में पेश किया गया जहां साक्ष्य के लिए 22 फरवरी की तिथि नियत की गयी
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्रमजीवी बम विस्फोट काण्ड के एक अन्य आरोपी आतंकवादी आलमगीर उर्फ रानी को तिहाड जेल .दिल्ली. से लाकर कडी सुरक्षा के बीच अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश .तृतीय. राजेन्द्र चन्द के अवकाश पर होने के कारण अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश .चतुर्थ. अण कुमार मिश्र की अदालत में पेश किया गया
इस मामले में दो अन्य गवाह भी पेश हुए लेकिन उनका साक्ष्य नहीं हो सका1 अदालत ने साक्ष्य के लिए बाइस फरवरी की तिथि नियत की1 इसी अवधि तक आरोपी रोनी की न्यायिक अभिरक्षा भी बढा दी गयी है1 आतंकवादी रोनी को कडी सुरक्षा के बीच फिर तिहाड जेल ले जाया गया है
ज्ञातव्य है कि पटना से चलकर नयी दिल्ली तक जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में अट्ठाइस जुलाई 2005 को जिले के सिंगरामऊ .हरपालगंज. रेलवे स्टेशन के पास हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग पर भीषण बम विस्फोट हुआ था जिसमें चौदह लोग मारे गये थे और नब्बेअन्य घायल हुए थे1 सं मुकेश सलीम जगबीर1542वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
