आंध्र प्रदेश विधानसभा हंगामे के कारण दिन भर के लिए स्थगित
हैदराबाद 13 फ्रवरी.वार्ता. पृथक तेलंगाना राज्य का प्रस्ताव पारित करने की मांग को लेकर विपक्षी तेलंगाना राष्ट्र समिति .टीआरएस. के सदस्यों के कामकाज बाधित करने के कारण आज आंध्र प्रदेश विधानसभा दिन भर के लिए स्थगित कर दी गयी
प्रश्नकाल शुरू होते ही टीआरएस सदस्य सदन के बीचोबीच आ गये और पोस्टर लहराते हुए सरकार के विरूद्ध नारे लगाने लगे
विधानसभा अध्यक्ष ने बार.बार शांत रहने की अपील ठुकरा दिये जाने पर 10..10 मिनट के लिए दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित की1 कार्यवाही पुन. शुरू होने पर तेलुगू देशम पार्टी .तेदेपा. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी .भाकपा. और माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी .माकपा.के सदस्यों ने अध्यक्ष से प्रश्नकाल समाप्त कर हाल की वर्षा से फ्सलों को पहुंची क्षति के संबंध उनके स्थगन प्रस्तावों पर चर्चा की मांग की1 संसदीय कार्यमंत्री के रोसैया ने इस पर सदन को बताया कि राजस्व मंत्री डी प्रसाद राव ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है और नुकसान का आकलन कर लिये जाने पर इस बारे में चर्चा की जा सकती है
टीआरएस सदस्य इस दौरान भी अपने स्थगन प्रस्ताव पर जोर देते हुए विरोध जताते रहे1 ्इस स्थिति के मद्देनजर अध्यक्ष ने सदन पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया
श्रवण समरेन्द्र अजय जगबीर1532वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
