पुलिस में अधिक महिलाओं को भर्ती किया जाना चाहिए..शीला

नयी दिल्ली.13 फरवरी.वार्ता. दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि महिलाओं से जुडे संवेदनशील मामलों को हल करने के लिए पुलिस में स्ति्रयों को अधिक प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए 1 श्रीमती दीक्षित ने आज यहां महिलाओं में कानूनी अधिकारों के प्रति जागकता लाने के लिए ..मेरी दीदी से पूछो.. बुकलेट और सीडी का विमोचन करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में महिलाआें की अधिक भर्ती की जानी चाहिए और स्ति्रयों से जुडे संवेदनशील मसलों को निपटाने की जिम्मेदारी पुषों की बजाय उन्हें दी जाये

उन्होंने कहा कि पुलिस की पीसीआर वैनों में भी महिलाओं को तैनात करने के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाये कि महिलाओं से जुडे मामलों की प्रभावशाली ढंग से जांच पडताल हो 1 उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के योगदान का लंबा इतिहास है . किंतु बडे दुर्भाग्य की बात है कि समाज में इन्हें अब तक बराबरी का दर्जा नहीं मिला है 1 उन्होंने कहा कि यदि यह स्थिति शहरों की है तो ग्रामीण क्षेत्रों की हालत तो इससे खराब होगी क्योंकि वहां तो अभी तक महिलाओं को फैसले लेने की स्वतंत्रता ही नहीं है

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी स्थितियों से पार पाने के लिए महिलाओं को अधिक से अधिक शिक्षित किये जाने की जरत है जिससे वह अपने अधिकारों को स्वीकार करने की बजाय इसे हासिल करने का दावा कर सकें 1 राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि इस पुस्तक से महिलाओं को अपने मूल कानूनी अधिकारों को जानने में मदद मिलेगी और वह बलात्कार . दहेज मौत . घरेलू हिंसा और काम करने के स्थान पर यौन प्रताडना जैसे मामलों में अपने अधिकारों को भली भांति जान सकेंगी 1 डा. व्यास ने कहा कि आयोग इस पुस्तक का विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद करायेगा और इसे पूरे देश .विशेषकर गांवों तक पहुंचायेगा1 इस अवसर पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह के अलावा विभिन्न राज्यों की अध्यक्ष भी मौजूद थीं 1 मिश्रा .अजय.राणा 1859वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+