हिन्दू धर्म के नाम पर प्रलाप बन्द हो.. अधोक्षानन्द तीर्थ
वाराणसी 13 फरवरी .वार्ता. शंकराचार्य अधोक्षानन्द तीर्थ ने विश्व हिन्दू परिषद .विहिप. की आलोचना करते हुए कहा है कि हिन्दू धर्म के नाम पर हो रहा अनर्गल प्रलाप बन्द होना चाहिय क्योंकि इससे समाज में वैमनस्यता बढ रही है एवं हिन्दुओं को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है
शंकराचार्य ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान विहिप नेताओंपर धर्म के नाम पर अनर्गल प्रलाप करनेे का आरोप लगाया और कहा किऐसे बयानों पर प्रतिबन्ध लगना चाहिये 1 उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दूपरिषद के नेता हिन्दुत्व एवं राम मंदिर के नाम पर तीन दशकों से नाटक कर रहे हैं1 ये लोग न तो राम के हितैषी हैं और न ही हिन्दू धर्म के 1 ये राम के नाम का अपने स्वार्थ के लिये सीढी की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं
शंकराचार्य ने कहा कि सभी समुदायों के लोग भगवान राम औरशंकराचायोर्ं को आदर की दृष्टि से देखते हैं 1 उन्होंने लोगों को सलाहदी कि वे ऐसे तत्वों के बहकावे में न आयें और न ही ऐसी बातों परध्यान दें1 उन्होंने आरोप लगाया कि विहिप ने देश में धार्मिक उन्माद फै लाने के अलावा कोई काम नहीं किया
गंगा में व्याप्त प्रदूषण पर चिन्ता प्रकट करते हुये शंकराचार्य नें कहा कि गंगा का जलस्तर काफी तेजी से घट रहा है और दिनों दिन प्रदूषण बढता जा रहा है 1इसके अलावा गंगा के घाटों की भी अच्छी तरह से सफाई नहीं होती
जिया.मुकेश सलीम लखमी1638वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
