12 चीनी मिलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
लखनऊ 13 फरवरी .वार्ता. उत्तर प्रदेश में गन्ना घटतौली के आरोप में 188 तौल लिपिकों को बर्खास्त किया गया तथा 12 चीनी मिलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गन्ना घटतौली रोकने के लिए चलाये गये अभियान में अब तक 1197 घटतौली के मामले पकडे गये1 इनमें 157 क्रय केन्द्रों के विद्ध नोटिस जारी की गयी1 चार मामलों में अदालत में मुकदमा कायम किया गया तथा 45 मामलों का निस्तारण सम्बंधित जिलाधिकारी से कराया गया
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अब तक विभागीय जांच दलों द्वारा क्रय केन्द्रों के कुल 5772 निरीक्षण किये जा चुके हैं जिनमें 179 गंभीर किस्म के तथा 1013 मामले साधारण अनियमितताओं के प्रकाश में आये जिनके विद्ध आवश्यक कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया1 उन्होंने बताया कि आठ मुकदमे देवरिया में. दो बरेली में. एक सीतापुर में तथा एक गोरखपुर में दर्ज कराया गया
इसी तरह प्रदेश में कार्यरत 317 खाण्डसारी इकाइयों के भी कुल 1760 निरीक्षण किये गये1 खाण्डसारी इकाइयों से जहां 157.56 लाख पये का क्रय कर वसूला गया वहीं अनियमितता पाये जाने पर तीन इकाइयों को सील कर दिया गया है तथा उनके विद्ध कार्यवाही की जा रही है
बसन्त मुकेश जगबीर1728वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
