देव को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा नीतीश
औरंगाबाद:बिहार: ्13 फरवरी.वार्ता. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमारने आज कहा कि औरंगाबाद जिले के ऐतिहासिक ्धार्मिक औरपौराणिक स्थान देव को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगातथा यहां पर्यटन के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक सुविधाएं सुलभकरायी जायेगी
श्री कुमार ने आज देव में सूर्य महोत्सव का उद्घाटन करते हुएकहा कि अगले वर्ष से इस महोत्सव को लोक उत्सव के रूप में मनायाजायेगा और इसमें स्थानीय प्रतिभाशाली कलाकारों को समुचित अवसरप्रदान किया जायेगा 1 उन्होंने कहा कि इस तरह के महोत्सव केआयोजन से राष्ट्र तथा प्रांत की संस्कृति को अक्षुण्ण बनाने में मदद तोमिलती ही है ् आपसी भाईचारे तथा सद्भाव को भी बढ़ावा मिलता है
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्ततत्वावधान में आयोजित होने वाले सूर्य महोत्सव के लिए निर्धारित दोलाख की राशि अपर्याप्त है ् इसलिये अगले वर्ष से सरकार इस महोत्सवको और व्यापक रूप प्रदान करने के लिए पांच लाख रूपये का आवंटनकरेगी 1 उन्होंने कहा कि महोत्सव का प्रचारप्रसार इसके आयोजन कीतिथि से दो माह पहले से ही गांवगांव में होना चाहिए तथा विविधप्रतियोगिताओं का आयेाजन किया जाना चाहिए जिससे ग्रामीणप्रतिभाशाली कलाकारों को उभरने का मौका मिल सके
श्री कुमार ने कहा कि देव के त्रेतायुगीन सूर्य मंदिर के निकट जीर्ण. शीर्ण देव किला को अगर राज्य सरकार के अधीन दे दिया जाता है तोसरकार इसका आधुनिकीकरण कर देशी.विदेशी पर्यटकों के ठहरने केलिये विकसित करेगी और इसे संग्रहालय का भी स्वरूप प्रदान करेगी
उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों की संरक्षा केन्द्र तथा राज्य सरकारकी जिम्मेवारी है
शिवा. मुकेश.जोरा.ति्रपाठी2019 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
