हरियाणा में स्बरोजगार तथा उद्योगों में नौकरी के लिये महिलाओं का
प्रशिक्षण
चंडीगढ़.13.फ्रवरी .वार्ता. हरियाणा औद्योगिक प्रशिक्षण एवंव्यावसायिक शिक्षा विभाग ने स्व रोजगार तथा उद्योगों में नौकरीके लिये महिलाओं को प्रशिक्षण देने को प्राथमिकता दी है क्योंकि कुल 80 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में से 31 प्रशिक्षणसंस्थान महिलाओं के लिए है तथा शेष प्रशिक्षण संस्थानों में सह.शिक्षाकी सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है
विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे इन संस्थानों में महिला प्रशिक्षणार्थियों से कोयी भी ट्यूशनफ्ीस नहीं ली जा रही है
उन्होने कहा कि राज्य की सभी आईटीआई मे महिलाओं केलिये 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं
उन्होने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण एवं व्यावसायिक शिक्षा कोप्रोत्साहन देने के लिये चालू वित वर्ष के दौरान 123.22 करोड़ रूपयेका परिव्यय निर्धारित किया गया है
नवानी .मुकेश.ति्रपाठी2028जारी वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
