बर्लिन फिल्म महोत्सव में सिद्धार्थ सिंहा की फिल्म पुरस्कृत
बर्लिन. 13 फरवरी. वार्ता. जर्मनी में चल रहे बर्लिन फिल्म महोत्सव में भारतीय फिल्मकार सिद्धार्थ सिन्हा की फिल्म ..उधेड बुन.. को सिल्वर बियर सम्मान से नवाजा गया है
भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान के श्री सिन्हा की इस फिल्म को शब्दों की तुलना में तस्वीर और आवाज के बीच बेहतरीन संतुलन कायम करने तथा आधुनिक तरीके से किये गये फिल्मांकन के लिये यह सम्मान दिया गया है
यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति क ी मानसिक दशा पर आधारित है जो उम्र में काफी बडा होने के बावजूद दिमागी तौर पर बच्चे की तरह जीता है1 इस फिल्म के माध्यम से श्री सिंहा इस तरह की स्थिति से गुजर रहे लोगों को अपने भीतरांकते हुये स्वयं को बदलने का संदेश देते है
निर्मल.राणा 2157वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
