बेटे को गोली मारने के बाद महिला ने आत्महत्या की
नयी दिल्ली 13 फरवरी.वार्ता. उत्तर.पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग में आज एक महिला ने अपने ढाई वर्ष के बेटे को कथित रुप से गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिमरन.27. ने दोपहर में अपने घर पर स्वंय को गोली मारने के पहले बेटे को गोली मारी1 महिला का पति गुरविन्दर सिंह वालिया निर्माण व्यवसाय से जुडा है
इस घटना में महिला की मृत्यु हो गयी जबकि उसके पुत्र को निकट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है1 चिकित्सक के अनुसार बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है 1 घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने कहा है कि वह जीना नहीं चाहती इसलिए अपना जीवन खत्म कर रही है और उसकी मृत्यु के बाद उसके बेटे की देखभाल के लिये कोई नहीं होगा् इसलिए उसकी भी हत्या कर रही है
शिरीष.समरेन्द्र.अजयप्रभु 2013वार्ता
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications
