एयर इंडिया के बढते घाटे पर संसदीय समिति नाराज
नयी दिल्ली 13 फरवरी .वार्ता. नागरिक उड्यन मंत्रालय की संसदीय समिति की बैठक में आज एयर इंडिया का घाटा लगातार बढने पर नाराजगी व्यक्त की गई और सरकार से एयरइंडिया और इंडियन एयरलाइंस की विलय प्रक्रिया की खामियों को दूर करने के लिये तुरंत प्रभावी कदम उठाने को कहा गया
सूत्रों के अनुसार बैठक में नागरिक उड्यन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने एक आेर जहां देश में उडयन के क्षेत्र में पिछले वर्ष असाधारण प्रगति होने की बात कही वही सदस्यों ने सरकार को सरकारी एयरलाईन एयरइंडिया को हो रहे घाटे के लिये सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया1 सदस्यों का कहना था कि सरकार निज ीएयरलाइंनों के भविष्य की ज्यादा चिंता कर रही है और एयर इंडिया के विलय प्रक्रिया को आसान बनाने के बजाय उसके रास्ते में रोडा अटका रही है
सदस्यों ने हवाई अड्डों की सुरक्षा व्यवस्था .और पायलटों के प्रशिक्षण में धांधली के मुद्दे को जोरशोर से उठाया 1उनका आरोप था कि सरकार .दिल्ली मुंबई और कुछ गिने चुने महानगरों के हवाई अड्डों के आधुनिकीकरण के लिये ही चिंतित है और उसे देश में अन्य हवाईअड्डो की परवाह नहीं है
इस मौके पर श्री पटेल ने बताया कि पिछले साल देश में हवाई यात्रियों की संख्या में लगभग 32 प्रतिशत की बढोतरी हुई और सरकार ने और चार निजी एयरलाइनों को नियमित उडान की अनुमति दी1उन्होंने बताया कि उनके मंत्रालय ने हवाई इधन पर शुल्क घटाने के िलये जो पहल की थी. उसका असर होने लगा है1आंध्र प्रदेश सरकार ने हवाई इधन पर बिक्री कर 33 प्रतिशत से घटाकर चार प्रतिशत कर दिया है1उन्होंने भरोसा जताया कि बाकीराज्य सरकारें भी इसका अनुसरण करेंगी और हवाई यात्रा सस्ती होगी
उपाध्याय.समरेन्द्र.अजय नंद1734 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
