युवा मोर्चा वेलेन्टाइन डे का विरोध करेगा
लखनऊ 13 फरवरी.वार्ता. भारतीय जनता युवा मोर्चा वेलेन्टाइन डे कापुरजोर तरीके से विरोध करेगा
युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अभिजात मिश्रा राघवेन्द्र ने कहा कि हमवेलेन्टाइन डे की खिलाफत नहीं करते लेकिन इसको मनाने का तरीकाबिल्कुल गलत है1 भारतीय संस्कृति के अनुसार बसंतपंचमी का पर्वजोशखरोश के साथ मनाना चाहिए न कि वेलेन्टाइन डे1 नव वर्ष कीपूर्व संध्या एवं वेलेन्टाइन डे की आड में सभी पाको तथा अन्यसार्वजनिक एकांत के माहौल में जो नंगा नाच होता है उसे युवा मोर्चाकतई बर्दाश्त नहीं करेगा
युवा मोर्चा विदेशी संस्कृति को भारत में पनपने नहीं देगा1 वेलेन्टाइन डे देश की संस्कृति पर बुरा असर डाल रहा है1 अगर इसको जल्द ही रोका नहीं गया तो इससे पूरा देश प्रभावित हो सकता है इसलिए आम जनता को भी इसका खुले आम विरोध करना चाहिए
नरेन्द्र.सत्या.प्रभु 2149वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
