मध्यप्रदेश में शेष 17 जिलों में भी अप्रैल से रोजगार गारंटी योजना
भोपाल 13 फरवरी.वार्ता. मध्यप्रदेश के शेष 17 जिलों में भी आगामी एक अप्रैल से ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना लागू की जाएगी1 इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों तथा अनुसूचित जाति.जनजाति के जरूरतमंद ग्रामवासियों को वर्ष में सौ दिन का रोजगार सुनिश्चित करने की यह योजना पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगी
यह जानकारी आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई योजना की सामान्य सभा की बैठक में दी गयी1 इन 17 जिलों में जबलपुर. नरसिंहपुर.सागर. सीहोर. रायसेन. भोपाल.विदिशा. होशंगाबाद. शाजापुर. मंदसौर. उज्जैन.नीमच. रतलाम.इंदौर. भिण्ड. मुरैना तथा ग्वालियर शामिल है1 इन जिलों को 11.645 करोड रूपये धनराशि आवंटित भी कर दी गयी है
श्री चौहान ने बैठक में कहा कि ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में धनराशि की स्वीकृति. व्यय तथा निर्माण कायो की संख्या में मध्यप्रदेश देश के सभी राज्यों में प्रथम स्थान पर है1 फिर भी इस योजना के बेहतर क्रियान्वयन के प्रयास लगातार जारी रहना चाहिये1 श्री चौहान ने कहा कि इस योजना के संबंध में प्राप्त होने वाली शिकायतों पर एक निश्चितसमय.सीमा में निर्णय हो जाना चाहिए
देशमुख मुकेश बिष्ट जगबीर1800वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
