महाराष्ट्र बवंडर. पाटिल की सोनिया से मुलाकात
नयी दिल्ली 13 फरवरी. वार्ता. महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों पर बढते हमलों और बढते राजनैतिक बवंडर तथा राज ठाकरे की गिरफ्तारी की आशंका के बीच गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर उन्हें राज्य के नवीनतम राजनैतिक घटनाक्रम से अवगत कराया1 बातचीत लगभग दस मिनट चली तथा इस बातचीत मेेंं केवल दोनों ही थे1 सूत्रों ने यह बताने में असमर्थता व्यक्त की कि मुलाकात किसकी पहल पर हुई
गौरतलब है कि महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे पर प्रदेश में भडकाने वाली गतिविधियां करने के आरोप मेंे मुंबई पुलिस द्वारा किसी भी क्षण गिरफ्ताराी की आशंका है1 इसी बीच मुंबई के बाद अब राज्य के कुछ अन्य स्थान से भी वहां भारतीयों को महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के कार्यकर्ता अपना निशाना बना रहे हैं
शोभना. समरेन्द्र.अजयनंद1432वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
