रूस भारत सांस्कृतिक महोत्सव से द्विपक्षीय रिश्ते मजबूत होंगे..पुतिन
मास्को. 13 फरवरी. वार्ता. रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि ..रूस भारत सांस्कृतिक महोत्सव..दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने का एक सार्थक माध्यम है
श्री पुतिन ने आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेजे संदेश में कहा कि भारत में वर्ष 2008 को रूसी वर्ष के रूप में मनाये जाने से न सिर्फ आपसी संबधों में मजबूती आयेगी बल्कि रणनीतिक सोदारी में भी दोनों देश एक दूसरे का सहयोग करने के लिये प्रेरित होंगे1 उन्होंने कहा..मैं हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुये इस पहल का स्वागत करता हूं1.. श्री पुतिन ने कहा..यह महत्वाकांक्षी पहल आपसी सहयोग और समर्थन के नये द्वार खोलेगी1.. उन्होंने कहा कि भारत और रूस के सदियों पुराने ऐतिहासिक संबन्ध इस तरह के आयोजनों के कारण पहले से भी ज्यादा प्रगाढ होंगे
श्री पुतिन ने कहा.. हमारी मित्रता सतही नहीं है और न ही परिस्थितिजन्य है इसलिये ये सकारात्मक राजनीतिक हालात की मोहताज नहीं हैं1 उन्होंने कहा कि दानों देशों के बीच ऐतिहासिक संबन्धों को चिरस्थायी बनाये रखने के लिये इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन जरूरी है
निर्मल.राणा 2017 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
