एच आई वी. एड्स विधेयक बजट सत्र में पेश करने के लिए सरकार पर दबाव

नयी दिल्ली. 13 फरवरी. वार्ता. वषो से स्वास्थ्य. रोजगार तथा शिक्षा जैसे क्षेत्रों में लगातार भेदभाव एवं प्रताडना ेल रहे एच आई वी.एड्स से संक्रमित लोगों ने सरकार से 25 फरवरी से शुरु हो रहे बजट सत्र मेंं.. एच आई वी. एड्स विधेयक.. पेश किए जाने की पुरजोर मांग की है

एच आई वी. एड्स नियंत्रण तथा बचाव एवं संक्रमित लोगों के अधिकारों की रक्षा के प्रावधानों वाला.. एच आई वी. एड्स विधेयक.. पिछले दो वषो से सरकार के पास लंबित पडा है1 सूत्रों के अनुसार विधेयक का प्रारुप फिलहाल विधि मंत्रालय के पास लंबित है

इस विधेयक का प्रारुप वकीलों की संस्था लायर्स कलेक्टिव एचआईवी.एड्स यूनिट द्वारा व्यापक अनुसंधान एवं राष्ट्रव्यापी विचार.विमर्श के बाद तैयार किया गया है

एच आई वी. एड्स संक्रमित लागों का कहना है कि वे स्वास्थ्य. रोजगार. शिक्षा जैसे सभी क्षेत्रों मेंं भेदभाव के कारण प्रताडना का शिकार हो रहे हैं1 इसलिए देश मेंं एक ऐसे व्यापक कानून की बेहद जरुरत है जिससे ऐसे सभी लोगों के हितों की रक्षा हो सके

इंडियन नेटवर्क फार पीपल लिविंग विद् एचआईवी . एड्स समेत कई संगठनों ने इसके समर्थन में एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जिस पर 20 हजार से अधिक लोगोंं ने हस्ताक्षर किए1 इसका उद्देश्य बजट सत्र में ही यह विधेयक पेश करने के लिए सरकार पर दबाव बनाना है

आरती.अजय नंद1543 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+