राजनीति..सांध्य लीड.. ठाकरे गिरफ्तार तीन अंतिम मुंबई..
न अंतिम मुंबई..करीब 40 वर्षीय श्री ठाकरे के पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने की यहपहली घटना थी और इसकी आशंका को लेकर मुंबई समेत महाराष्ट्रके कई इलाकों में पहले से व्याप्त तनाव के बीच दुकानदारों ने अपनीदुकानें बंद कर ली थीं
श्री ठाकरे की मुंबई में गिरफ्तारी के बाद मुंबई, नासिक, कोल्हापुर,पुणे, परभणी समेत प्रदेश के कई इलाकों में हिंसा भड़क उठी औरतोड़फोड़ और पथराव की घटनाएं होने लगीं1 नासिक में एक व्यक्तिकी मौत की सूचना है और कई अन्य जगह लोगों के घायल होने कीखबरें मिली हैं
नासिक से मिली खबरों के अनुसार हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स केकर्मचारी अंबादास धारराव ..50.. अडगांव में कंपनी की बस में चढ़ रहेथे कि पथराव का शिकार हो गये1 वह बुरी तरह घायल हो गये और बादमें उनकी मृत्यु हो गयी
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री आर आर पाटिल ने श्रीठाकरे और श्री आजमी के जमानत पर रिहा होने से कुछ ही देर पहलेकहा था कि राज्य सरकार दोनों नेताओं की गिरफ्तारी के बाद उत्पन्नस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है1 उन्होंने इंकार किया कि गिरफ्तारी की कार्रवाई केंद्र सरकार केदबाव में की गयी है1 इसीके साथ उन्होंने बताया कि श्री ठाकरे और श्रीआजमी पर प्रेस कांफ्रेंस या रैलियां आदि आयोजित करने पर प्रतिबंध25 मार्च तक जारी रहेगा और उसके बाद उनका रवैया देखते हुए तयकिया जायेगा कि प्रतिबंध हटाया जाये या नहीं
श्री पाटिल ने बताया कि पिछले दस दिनों में लगभग 1800 लोगों कोगिरफ्तार किया जा चुका है
देर शाम आधिकारिक सूत्रों ने मुंबई समेत पूरे राज्य में स्थिति नियंत्रणमें होने का दावा करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों को एहतियातनसतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है
महेश चंद्र 1926 .वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
