माकपा केन्द्र में तीसरे विकल्प के लिये वचनबद्ध..करात
कोट्टायम 11 फ्रवरी.वार्ता.माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी.माकपा. के महासचिव प्रकाश करात ने केन्द्र में गैर साम्प्रदायिक और जन हितैषी पार्टियों को शामिल करते हुये तीसरा विकल्प तैयार करने की वचनबद्धता दोहराई है
पार्टी की राज्य इकाई के सम्मेलन का आज यहां उद्घाटन करते हुये श्री करात ने कहा कि माकपा गैर साम्प्रदायिक और जन हितैषी पार्टियों का तीसरा विकल्प तैयार करने के प्रति वचनबद्ध है1 वामपंथी पार्टियों में मतभिन्नता स्वीकार करते हुये श्री करात ने कहा कि अलग.अलग विचार होना स्वाभाविक है1 उन्होंने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की अमरीका परस्त नीतियों पर जोर देने के लिये आलोचना की
श्री करात ने कहा कि माकपा अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा और देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरुप को कायम रखने के प्रति वचनबद्ध है
श्रवण.सत्या.प्रभु 2035वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
