श्रीनगर . जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग फिर से बंद
श्रीनगर .11 फरवरी . वार्ता . श्रीनगर .जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग तापमान शून्य से नीचे चले जाने के कारण फिसलन की स्थितियों को देखते हुए एक बार फिर बंद हो गया है
इस बीच करीब 5000 फंसे याति्रयों को हेलीकाप्टरों की मदद से निकालने के बाद भी महिलाओं और बच्चों सहित 3500 लोगों को शून्य से नीचे तापमान में अपने वाहनों में रात गुजारना पडी जबकि अधिकारियों ने छह दिन के बंद के बाद कल सुबह सडक के खुलने की घोषणा की थी
यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने यहां यूनीवार्ता को बताया कि किसी भी वाहन को जम्मू या श्रीनगर से आज सुबह जाने की अनुमति नहीं दी गयी
उन्होंने कहा कि पटनीटाप और अन्य क्षेत्रों में पूरी तरह फिसलन रही 1 इन स्थितियों में वाहन को जाने देना जोखिम भरा हो सकता है 1 सडक पर फंसे वाहन में सवार यात्री नजीर अहमद ने यूनीवार्ता को बताया कि फंसे हुए याति्रयों के लिए प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की थी जैसा कि उनकी आेर से दावा किया जा रहा था 1 शिरीष अजय प्रेम .1509वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
