कांग्रेस नेता का अपहरण और मारपीट
श्रीगंगानगर 11 फरवरी .वार्ता.राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में एक कांग्रेसी नेता का अपहरण कर उसे गंभीररूप से जख्मी कर देने का मामला सामने आया है 1 पुलिस ने इस नेता को गंभीर घायल अवस्था में खेतों से बरामद करने के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है1 अन्य अपहरणकर्ताओं की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है1 पुलिस और प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कापदाधिकारी इकबाल सिंह अपने गांव रडेवाला से श्रीकरणपुर आया हुआथा1 सुबह करीब दस बजे जीप पर सवार आये लोगों ने उसका अपहरणकर लिया1 इस घटना से बाजार में सनसनी फैल गयी और कुछ लोगों नेअपहरणकर्ताओं की जीप के नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दे दी1 सूचना मिलते ही इलाके में जीप पकडने के लिये नाकेबंदी कराईगयी और करीब डेए घंटे में जीप को काबू कर लिया गया1 जीप मेंनिरंजन सिंह नामक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया1 उससेपूछताछ के आधार पर पुलिस ने इकबाल सिंह को घायल अवस्था मेंरडेवाला के एक खेत से बरामद कर लिया1 इकबालसिंह को श्रीकरणपुरके सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है
पुलिस के अनुसार जीप से लाठियां भी मिली है तथा उसमें खून केनिशान पाये गये है जिससे संदेह है कि इकबाल सिंह के साथ अपहरण केबाद बुरी तरह से मारपीट भी की गयी1वारदात में कई अन्य लोगों केसंलिप्त होने की जानकारी भी मिली है1 श्रीकरणपुर के उप पुलिसअधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि इकबाल सिंह के बयानों केआधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है1 घटना के कारणों के बारे में अभीतक कोई पता नहीं लग पाया है1 जांच से ही सही कारणों का खुलासाहो पायेगा
सं.सत्या.ति्रपाठी2247वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
