नोएडा तिहरे हत्या कांड के आरोपी गिरफ्तार
नोएडा. 11 फरवरी. वार्ता. उत्तर प्रदेश में नोएडा थाना कासना क्षेत्र में ेंहुए तिहरे हत्या कांड मेंं पुलिस ने दो आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया1 पकडे गये बदमाशों के पास से हत्या में प्रयुक्त देशी तमंचा भी बरामद किया1 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ए सतीश गणेश ने बताया कि गत 6 फरवरी को कासना चौराहे पर कार में सवार बदमाशों ने मारुति कार में सवार सहारा ट्रांसपोर्ट के मालिक शहाबुद्दीन. इकबाल व चालक सुरेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी1 इस मामले में मृतकोंं की तरफ से निजामुद्दीन ने थाना कासाना में उत्तर प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री वेदराम भाटी पर षडयंत्र रचने मेंं उनके बेटे और रवि पुत्र तेजपाल रवि पुत्र विजेन्द्र तथा मनोज सहित छह लोगों को हत्या करने के मामले नामजद कराया था1 उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही कासना पुलिस ने आज तडके तिहरे हत्याकांड में नामजद दोनों रवियों को गिरफ्तार कर लिया1 पुलिस ने उनके पास से ट्रांसपोर्ट की हत्या में प्रयुक्त हुई देशी तमंचा भी बरामद कर लिया है1 उन्होंने बताया दोनों आरोपी नागर ट्रांसपोर्ट के सोदार है1 दोनों आरोपियों को आज पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है1 जहां से उन्हें 14 दिनोंं के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है
सं.जोरा नंद1507 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
