आतंकवादियों को विशेष अतिथि बनाने वाले नसीहत न दें. कांग्रेस
नयी दिल्ली. 11 फरवरी. वार्ता. कांग्रेस ने आतंकवाद को लेकर पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी तथा भाजपा पर हमला तेज करते हुये आज कहा कि आतंकवादियों को विशेष अतिथि बनाकर रिहा करने वाले हमें नसीहत देने की बजाय देश को बतायें कि उन्होंने कंधार और कारगिल क्यों होने दिया
कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने यहां पार्टी की नियमित ब्रीफिंग में कहा कि आतंकवाद के मामले में भाजपा और श्री आडवाणी का रिकार्ड बहुत ही निंदनीय रहा है तथा 1998 से 2004 के दौरान सत्ता में रहते हुये वे इस समस्या से निपटने में न केवल पूरी तरह विफल रहे बल्कि उन्होंने आतंकवादियों को विशेष अतिथि की तरह छोडा1 इस सिलसिले में उन्होंने तत्कालीन विदेश मंत्री जसवंत सिंह के आतंकवादियों को कंधार ले जाकर रिहा करने और पुलिया कांड के अभियुक्त पीटर ब्लीच को छोडने का जिक्र किया
कांग्रेस प्रवक्ता ने मौजूदा सरकार पर आतंकवादियों से नरमी बरतने के श्री आडवाणी के आरोप का जिक्र करते हुये कहा कि सच्चाई यह है कि इस सरकार की तुलना में पिछली सरकार के समय आतंकवादी घटनाओं की संख्या और उनकी गंभीरता कहीं अधिक थी1 उन्होंने कहा कि 1971 की हार के बाद जिस पाकिस्तान को भारत की आेर नजर उठाने की जुर्रत नहीं हुयी उसी ने 1999 में हमारी 130 चौकियों पर कब्जा कर लिया
कांग्रेस ने कहा कि श्री आडवाणी को बताना चाहिये कि कंधार में विमान अपहर्ताओं से बातचीत करने वाले दल का नेतृत्व कौन कर रहा था और यदि इस दल का कोई नेता नहीं था तो ऐसा क्यों किया गया1 वह यह भी बतायें कि अपहृत विमान को


Click it and Unblock the Notifications
