देशवासियों को अन्य राज्यों में जाने से रोकना असंवैधानिक..आडवाणी

नयी दिल्ली 11 फरवरी.वार्ता. लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने महाराष्ट्र में गैर मराठी लोगों को लेकर उठे विवाद पर आज कहा कि कोई भी नागरिक देश में कहीं भी आने जाने और रोजगार हासिल करने का अधिकार रखता है तथा इसे रोकने की कोई भी कोशिश असंवैधानिक और राष्ट्रीय एकता के खिलाफ है

श्री आडवाणी ने यहां दीनदयाल उपाध्याय की 40 वीं पुणयतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र के कुछ नेताओं द्वारा राज्य में गैर मराठी लोगों के बारे में जो कहा जा रहा है उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता 1 उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना ही इस आधार पर हुई थी कि देश का एक संविधान ् एक प्रधान और एक निशान होगा1 उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर में इसी उद्देश्य से किया सत्याग्रह छेडा था कि भारत का कोई भी नागरिक बिना किसी पाबंदी के जम्मू कश्मीर जा सकता है

श्री आडवाणी ने शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के राज ठाकरे का नाम लिये बिना कहा कि सब लोगों को संविधान और राष्ट्रीय एकता का सम्मान करना चाहिये

उल्लेखनीय है कि शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे ने कल कहा था कि महाराष्ट्र के निर्माण कायो में रोजगार के लिये अन्य राज्यों से लोगों को नहीं लाया जाना चाहिये तथा महाराष्ट्र के लोगों को ही रोजगार के अवसर दिये जाने चाहिये1 इसके कुछ दिन पूर्व महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के राजठाकरे ने भी उत्तर भारतीयों के खिलाफ कुछ बयान दिये थे जिसके बाद राज्य में उत्तर भारतीयों के खिलाफ हिंसा की कुछ वारदातें हुई थी

सुफल.सत्या.प्रभु 1843जारी वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+