एलटीसी लेने वालों के लिये अंडमान जाना अनिवार्य करने की वकालत

नयी दिल्ली 11 फ्रवरी.वार्ता. भारतीय जनता पार्टी..भाजपा.. की नेता सुषमा स्वराज ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शहादत से प्रेरणा लेने तथा उससे सीख लेने के उद्देश्य से अंडमान की सेलुलर जेल को देखने और उससे जानकारी लेने के लिये सरकार को एलटीसी लेने वाले सभी कर्मचारियों को अपने सेवाकाल में कम से कम एक बार अंडमान जाने को अनिवार्य बनाने के लिये कानून बनाने की वकालत की है1 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अनाम शहीदों को नमन करने तथा श्रद्धांजलि देने के लिये संस्कार भारती द्वारा चलाये जा रहे नमन 1857 अभियान के तहत आज यहां आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती स्वराज ने यह वकालत की1 उन्होंने कहा कि अंडमान की जेल को देखने के बाद पता चलता है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी के लिये क्या किया1 इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती स्वराज ने अनाम शहीदों को नमन करते हुये कहा कि जिस देश ने अपने नायकों को भुला दिया है वह राष्ट्र बहुत जल्द नष्ट हो गये1 उन्होंने नेहरू परिवार का नाम लिये बगैर कहा कि आजादी और उसके बाद के विकास कार्यों का सरताज सिर्फ् एक ही परिवार को माना जाता है और सभी कार्यों यहां तक कि सुनामी राहत पैकेज तक का नामकरण भी उसी परिवार के सदस्य के नाम पर किया गया1 उन्होंने कहा कि केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन..संप्रग.. सरकार के 22 कार्यक्रमों में से 20 का नाम राजीव गांधी के नाम पर एक एक कार्यक्रम का नाम पंडित जवाहरलाल नेहरू और श्रीमती इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया है1 उन्होंने सवाल उठाया कि अपनी पुस्तक डिस्कवरी आफ् इंडिया में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को सामंतो के अपने साम्राज्य के लिये संघर्ष करार देने वाले नेहरू का गुणगान कितना उचित है

शेखर.सत्या.प्रभु 2223जारी वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+