संसद का बजट अधिवेशन 25 फरवरी से
नयी दिल्ली 11 फरवरी .वार्ता. संसद का बजट अधिवेशन 25 फरवरी से शुरू हो रहा है जो नौ मई तक चलेगा1 आधिकारिक जानकारी के अनुसार बजट सत्र में 20 मार्च से 15 अप्रैल तक अवकाश रहेगा और इस दौरान संसद की विभिन्न स्थायी समितियां बजट प्रस्तावों पर विचार करेंगी1 संसद के नये साल में इस पहले सत्र की शुरूआत दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के अभिभाषण से होगी जिसमें वह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की आगामी नीतियों का खुलासा करेंगी1 रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव 26 फरवरी को रेल बजट पेश करेंगे जबकि वित्त मंत्री पी चिदम्बरम 29 फरवरी को आम बजट पेश करेंगे1 इस सत्र के दौरान संसद की कुल मिलाकर 35 बैठकें होंगी1 टीम नरेश सत्या जगबीर1834वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
