इटस आफिशियल नाआे. संजय दत्त ने मान्यता के संग फेरे लिये

मुंबई 11 फरवरी. वार्ता. फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने आखिर आज मान्यता के संग फेरे ले ही लिये

हालांकि दोनों अधिकारिक रूप से सात फरवरी को रजिस्ट्रार कार्यालय में विवाह कर चुके थे1 आज वह हिंदू रीति रिवाजों के साथ विवाहबद्ध हुए

शादी मान्यता के एक मित्र के यहां हुई1 विवाह के बाद दंपत्ति ने मीडिया से बातचीत भी की जिसमें मान्यता ने कहा.. मेरे पास अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए अल्फाज नहीं हैं1. वहीं संजय ने यह पूछने पर कि उन्होंने तोहफे में अपनी पत्नी को क्या दिया है. कहा.. मैंने खुद को उसे सौंप दिया है1. उल्लेखनीय है कि संजय दत्त के परिजन इस विवाह समारोह में शरीक नहीं हुए1 संजय की बहन और उत्तर पश्चिम मुंबई से सांसद प्रिया ने संवाददाताओं को बताया कि उन्हें विवाह स्थल की जानकारी नहीं थी और संजय के घर आने पर वह उसे शुभकामनाएं देंगी

संजय दत्त और मान्यता पहली बार पिछले वर्ष स्क्रीन अवार्ड्स समारोह में साथ दिखे थे1 उसके बाद 1993 बमकांड में सजा पाने के बाद संजय जब जेल गये तो मान्यता उनके साथ साये की तरह दिखीं1 हाल में शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के 82वें जन्मदिवस के अवसर परपार्टी के मुखपत्र मराठी दैनिक .सामना. में शुभेच्छा विज्ञापन देकर संजय दत्त ने पहली बार मान्यता से स्वीकार किया कि वह मान्यता से विवाह करने जा रहे हैं1 विज्ञापन में शुभेच्छकों के रूप में लिखा गया था .संजय और मान्यता दत्त1. संजय दत्त की पहली पत्नी रिचा शर्मा .अब दिवंगत. से बेटी है त्रिशाला जो अमरीका में रहती हैं1 कुछ वर्ष पहले संजय दत्त के रिया पिल्लै से भी संबंध रहे

महेश जोरा जगबीर1516वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+