राज ठाकरे को मीडिया ने जरुरत से ज्यादा महत्व दिया
नयी दिल्ली11फरवरी.वार्ता.राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष तथा केन्द्रीय कृष िमंत्री शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के उत्तर भारतीय लोगों के बारे में दिये गये बयान को मीडिया विशेषकर इलैक्ट्रानिक मीडिया ने जरुरत से ज्यादा महत्व दिया है
श्री पवार ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि श्री ठाकरे के बयान के बाद उत्पन्न स्थिति के लिये इलैक्ट्रानिक मीडिया दोषी है क्यों कि उसने श्री ठाकरे के बयान को जरुरत से ज्यादा महत्व दिया और उसको बढा. चढाकर पेश किया1 उन्होंने कहा कि कोई महाराष्ट्रवादी श्री ठाकरे के बयान का समर्थन नहीं.नहीं.कर सकता और उन्होंने उत्तर भारतीयों के बारे में दिया बयान राजनीतिक फायदे के लिये दिया है
श्री पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में सबको रहने का पूरा हक है
ज्ञातव्य है कि पिछले सप्ताह श्री ठाकरे द्वारा उत्तर भारतीय लोगों के खिलाफ बयान देने से मुंबई तथा महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हिंसा हुई तथा सार्वजनिक सम्पत्ति की क्षति हुई जिसकी राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया हुई है
..प्रमोद..अरविंद.सत्या.राणा 2004..वार्ता..


Click it and Unblock the Notifications
