गिरफ्तार तीन आतंकवादी पुलिस रिमांड पर
मुरादाबाद 10 फरवरी.वार्ता. उत्तर प्रदेश के रामपुर के केन्द्रीय रिजर्वपुलिस बल कैंप पर हमले के सिलसिले में कल देर रात रामपुर में विशेष कार्य बल .एसटीएफ. द्वारा गिरफ्तार तीन आतंकवादियों में दो को तीन दिन तथा एक को सात दिन के पुलिस रिमांड पर आज भेज दिया गया
तीनों आतंकवादियों को आज मजिस्ट्रेट नुपूर शर्मा की अदालत मेंपेश किया1 मजिस्ट्रेट ने मुरादाबाद के रहने वाले जंग बहादुर खान तथारामपुर के रहने वाले मोहम्मद शरीफ को तीन दिन तथा मुम्बई केगोरेगांव उपनगर के रहने वाले फहीम को सात दिन के रिमांड पर भेजा
रिमांड की अवधि कल सुबह से शुरू होगी1 तीनों को रामपुर में कलरात सवा बारह बजे पकड़ा गया था1 इनके पास से तीन हथगोले औरएक विदेशी रिवाल्वर बरामद हुई थी
सं.सत्या.प्रभु 2117वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
