राज ठाकरे.और आजमी के खिलाफ आरोप दाखिल..विलासराव
नयी दिल्ली11फरवरी.वार्ता.महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने आज कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र के विकास में अन्य राज्यों के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उनकी सुरक्षा करने के लिये राज्य सरकार कटिबध्द है
महाराष्ट्र सरकार की यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे और समाजवादी पार्टी के अबू आजमी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किये गये है1उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के लोगों के खिलाफ भडकाऊ बयान देकर वातावरण को बिगाडने वाले संबंधित व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ राज्य सरकार सख्त कारवाई करेगी और किसी को कानून हाथ में लेने नही.नही.दिया जायेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में सभी राज्यों के लोगों को रहने का पूरा अधिकार है और उनकी सुरक्षा करना राज्य सरकार का पहला कर्तव्य है1 उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है और दोषी पाये जाने पर किसी को भी बक्शा नही.नही.जायेगा
प्रमोद.शिरीष.सत्याप्रभु 1833वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
