दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में कडाके की ठंड
नयी दिल्ली 11फ्रवरी.वार्ता. राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारतमें कडाके की ठंड और शीत लहर के प्रकोप के बीच कयी स्थानों में आज भी तापमान में काफ्ी गिरावट दर्ज की गयी और पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से एक दशमलव दो डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड किया गया
कडाके की ठंड की वजह से देश के विभिन्न हिस्सों में 230 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें सबसे ज्यादा 141 मौतें अकेले उत्तर प्रदेश में हुयी हैं
राजधानी दिल्ली में दिन में तेज धूप खिली होने के बावजूद सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुरते रहे और पारा लुढक कर 3.8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा 1मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में पिछलेे पांच वषो के दौरान फ्रवरी माह में रिकार्ड किया गया यह सबसे कम तापमान है
मौसम विभाग के 2003 से लेकर अबतक रिकार्ड किए गए आंकडों की मानें तो फ्रवरी माह में दिल्ली में कभी भी न्यूनतम तापमान 5 या 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया1 उधर पंजाब हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी शीत लहर के प्रकोप के बीच रात का तापमान सामान्य से दो से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे बना रहा
मधूलिका.सत्या.प्रभु 2112जारी वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
