कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी..देशमुख
मुंबई 11 फरवरी. वार्ता. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख नेआज कहा है कि कानून हाथ में लेने वालों के साथ सख्त कार्रवाई की जायेगी1 श्री देशमुख अपने चुनाव क्षेत्र लातूर में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाके कार्यकर्ताओं के उत्तर भारतीयों के खिलाफ हिंसा के मामले में कहा कि मुंबई में बाहर से आये हुए लोगों ने राज्य के विकास में बडा योगदान दिया है और कानून से ऊपर कोई भी नहीं है
मुंबई पुलिस की राज ठाकरे और अबू आसिम आजमी के खिलाफ दर्ज शिकायत के बाद हुयी हिंसा के बाद श्री देशमुख ने यह बयान लातूर में दिया
पुलिस उपायुक्त दत्तात्रय कारले ने यूनीवार्ता को बताया किविक्रोली पुलिस स्टेशन में राज ठाकरे के खिलाफ भड़काऊ बयान पर मामला दर्ज किया गया है और अबू आसिम आजमी के खिलाफ शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है1 उन्होंने कहा कि दोनो नेताओं के खिलाफ धारा 153. 153.ए. और 153 .बी. लगायी गयी है1 त्रिपाठी.सत्या.प्रभु 2238वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
