उल्फा ने विमान अपहरण की साजिश दिल्ली में रची थी
गुवाहाटी 11 फरवरी.वार्ता. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम .उल्फा. ने इंडियन के एक विमान के अपहरण की साजिश दिल्ली में रची थी
उल्फा नेता मनोज तामुली को शनिवार रात गुवाहाटी में हुयी गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा हुआ
मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी से पहले संवाददाताओं से तामुली ने बताया कि उल्फा ने गुवाहाटी से विमान अपहरण कर उसे थिंफू होते हुए रावलपिंडी ले जाने की साजिश गत दिसंबर दिल्ली के करोलबाग स्थित एक रेस्त्रां में रची थी
उसने बताया कि इस साजिश में उसके अलावा उल्फा के चार और नेता आकाश थापा .भगिन.बिक्रम और भास्कर भी शामिल थे
पुलिस महानिरीक्षक .विशेष शाखा. खगेन शर्मा ने बताया कि तामुली से की गयी पूछताछ से यह पता चला कि उल्फा ने विमान अपहरण के लिए अपने कार्यकर्ताओं को भूटान सीमा से सटे असम के बस्का जिले के घने जंगलों में बाकायदा 18 दिनों का प्रशिक्षण दिया था
श्री शर्मा के मुताबिक उल्फा विद्रोहियों ने विमान का अपहरण कर उसे पहले भूटान की राजधानी थिंपू ले जाने की योजना बनायी थी जहां से कुछ और उल्फा विद्रोहियों को लेकर इसे आगे रावलपिंडी ले जाया जाना था
विमान अपहरण की इस साजिश के सिलसिले में असम पुलिस एक टीवी पत्रकार प्रदीप गोगोई और एक वकील नेकिबुर जमान को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है1 आज इस संबंध में दो और लोगों एअर डेक्कन के एक कर्मचारी और पीपुल्स कनसलटेटिव ग्रुप के एक सदस्य लचितवारदोलोई को भी गिरफ्तार किया गया
मधूलिका.सत्या.अजय.ति्रपाठी203
वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
