अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तीन पाकिस्तानी सैनिक गिरफ्तार
जम्मू 10 फरवरी.वार्ता. सीमा पार से जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी सेना के तीन जवानों को आज यहां गिरफ्तार कर लिया गया
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ये सैनिक आर एस पुरा सेक्टर के सुचेतगढ क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा को पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश में थे
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने त्वरित कार्रवायी कर इन्हें फौरन गिरफ्तार कर लिया
इन पाकिस्तानी सैनिकों की पहचान पाकिस्तानी सेना की स्यालकोट रेजिमेंट के जवान नसीर अहमद ् शाहिद हुसैन और अमजद फारुक के रुप में की गयी है1 पूछताछ के दौरान इन लोगों ने कहा कि वे अनजाने में भारतीय सीमा में घुस आए थे
मधूलिका.सतया.प्रभु 2306वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
