नेपाल के सभी क्षेत्रों में आरक्षण व्यवस्था लागू करने का निर्णय
काठमांडू 11फ्रवरी.वार्ता.नेपाल सरकार ने मधेशिया सहित सभी उपेक्षित समुदायों को सेना और अन्य सरकारी नौकरियों में समान अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरक्षण व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है1 सरकारी मीडिया द राइजिंग नेपाल ने खबर दी है कि प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला की अध्यक्षता में हुये मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया1 निर्णय के अनुसार पुलिस. सेना और सार्वजनिक उपक्रमों में नौकरियों में आरक्षण व्यवस्था लागू की जायेगी1 गृह मंत्री कृष्णा प्रसाद सितौला ने बताया कि मधेशिया. महिला. दलित. पिछडे वर्ग और उपेक्षित समुदायों को सभी सरकारी सेवाओं में 45 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा1 उन्होंने बताया कि सरकार के इस निर्णय से सभी मंत्रालयों में इसे लागू करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है1 मंत्रिमंडल की बैठक में 51 अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गयी1 श्री सितौला ने प्रधानमंत्री के हवाले से कहा कि उनका मुख्य एजेंडा संविधान सभा का चुनाव कराना है
शेखर.विनोद नंद1548 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
