इंजीनियर और डाक्टर निलम्बित
श्रीनगर 11फरवरी.वार्ता.कश्मीर के बडगावं जिले में लोक निर्माण विभाग के एक सहायक कार्यकारी अभियंता और एक डाक्टर को डयूटी मेंंलापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है 1 यह जानकारी आज यहां एक आधिकारिक प्रवक्ता ने दी 1 उन्होेने बताया कि बडगांव के उपायुक्त ख्वाजा फाख अहमद रेंजू ने भारी हिमपात के दौरान ड्यूटी से गायब रहने पर सहायक कार्यकारी अभियंता खानसाहिब को निलम्बित कर दिया 1 श्री रेंजू ने बताया कि खानसाहिब पिछले कई दिन से बिना बताये अपनी डयूटी से गायब थे 1 श्री रेंजू ने ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर डा0 तारिक अहमद को भी निलम्बित कर दिया 1 मुकेश .अजय प्रेम .145
वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
