राजस्थान में जर्जरित रेल पुलों का रिकार्ड अदालत में तलब
जयपुर 11 फरवरी .वार्ता. राजस्थान उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने राज्यमें उत्तर पश्चिम रेल्वे के लगभग 3100 जर्जर रेल पुलों से संबंधित पूरारिकार्ड और पिछले तीन साल की निरीक्षण रिपोर्ट पेश करने के लियेभारत सरकार और रेलवे को तलब किया है
न्यायाधीश आर एन लोढा और आर एस राठौड की खंडपीठ नेएडवोकेट मधुसूदन शर्मा द्वारा प्रस्तुत जनहित याचिका की आजसुनवाई करते हुये आगामी 17 मार्च को अपनी रिपोर्ट देने के आदेश दिये
जनहित याचिका के अनुसार राज्य के कुल 10 हजार 910 रेल पुलहै जिनमें कई पुल सौ साल से अधिक पुराने है1 इनका निर्माण 1890से 1900 के बीच हुआ था1 इनमें 3100 पुल जर्जरित हालत में है1 इनपुलोंें से लगभग 200 गाडियों में लगभग छह लाख लोग रोजाना सफरकरते हैं1 मालगाडियों की संख्या इसमें शामिल नहीं है
खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि जर्जरित रेल पुलों सेसंबंधित पूरा रिकार्ड और पिछले तीन सालों में इन पुलों के निरीक्षण कीरिपोर्ट अदालत में पेश की जाये
सं.सत्या.ति्रपाठी2145वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
