पत्रकार पर हमले की कडी निंदा

नयी दिल्ली 11 फरवरी.वार्ता. नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट.इंडिया. ने एनईटीवी की अध्यक्ष मनोरंजना सिन्हा पर गुवाहाटी में कायराना हमले की कडी निंदा की है

एनयूजे.इंडिया. के अध्यक्ष डा. नंदकिशोर त्रिखा और दिल्ली पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने आज यहां जारी संयुक्त बयान में कहा कि अज्ञात बंदूकधारियों ने सुश्री सिन्हा के वाहन पर कल गोलियां चला कर उन्हें मारने का प्रयास किया था जो मीडिया पर कायराना हमला है

हमले में सुश्री सिन्हा और उनके दो सुरक्षाकर्मी बालबाल बच गये1 बयान में कहा गया है कि एनईटीवी पूवोत्तर क्षेत्र का एक सशक्त और प्रभावी इलेक्ट्रानिक चैनल है और इस तरह के पहले भी हमले हो चुके है

डा. त्रिखा और सिंह ने असम सरकार से इन हमलावरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने और यह सुनिश्चित करने की मांग की कि भविष्य में हर कीमत पर मीडिया पर ऐसे हमले रोके जाये

प्रमोद.संजीव.अजयप्रभु 1942वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+