बिहार ने बिजली कटौती बहाल करने की मांग की

नयी दिल्ली . 11 फरवरी. वार्ता. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में यहां आये सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने बिजली मंत्री सुशील कुमार शिंदे से मिलकर कहलगांव ताप विद्युत संयंत्र से 260 मेगावाट बिजली की कटौती बहाल करने और हर हालत मेंराज्य के वर्तमान आवंटन 1169 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करने की मांग की1 श्री कुमार ने श्री शिंदे से मिलने के बाद पत्रकारों से कहा कि उन्होंनेराज्यों की मांगों को ध्यान में रखते हुये कम से कम 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली का आवंटन गैर आवंटित कोटे से किया जाये1 उन्होंने एनटीपीसी .बीएचईएल द्वारा निर्माणाधीन ताप बिजलीघरों को दबाव बनाकर समय सीमा के अंदर पूरा करने तथा निर्माणाधीनएवं प्रस्तावित ताप बिजली घरों में बिहार की हिस्सेदारी भी बढाने की मांग की1 उन्होंने राज्य में वर्तमान ताप बिजली घरों को तय गुणवत्ता वाले कोयले की आपूर्ति करने तथा लंबित पनबिजली तथा ताप बिजली घरों की परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने की भी मांग की

अरविंद.सत्या.राणा 2115वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+