कायस्थ महासभा ने जाति आधारित आरक्षण का विरोध किया
संबलपुर.11फरवरी.वार्ता.आल इंडिया कायस्थ महासभा.ने देश में जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था का विरोध किया है
महासभा के कल यहां सम्पन्न राष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष कैलाश नारायण सारंग ने कहा कि जाति आधारित आरक्षण के चलते पिछले 60 वषोे के दौरान सिर्फ वोट बैंक की राजनीति को बढावा मिला है
आरक्षण का उचित लाभ अनुसूचित जाति.जनजाति समुदाय के पात्र लोगों को नहीं मिल पाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि किसी विशेष समूह को आरक्षण देने से देश की एकता कमजोर होगी1 शिक्षा ् रोजगार अथवा प्रोन्नति के लिए सिर्फ एक बार आरक्षण दिए जाने की वकालत करते हुए श्री सारंग ने कहा कि इसके लिए यदि लोगों की आर्थिक स्थिति को पैमाना बनाया जाए तो इससे देश मजबूत होगा
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. की सांसद प्रमिला बोहिदर ने उपेक्षित लोगों विशेषकर महिलाओं की पर्याप्त देखभाल कर बेहतर समाज की दिशा में काम करने के लिए लोगों से अपील की
सम्मेलन में उडीसा ् उत्तर प्रदेश ् उत्तराखंड ् पश्चिम बंगाल ् बिहार ्ारखंड ् मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ से 600 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया
रंजीत . शिव प्रेम.1249वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
