बिहार को बिजली आपूर्ति में भेदभाव के खिलाफ पूर्व शाहनवाज

नयी दिल्ली 30 जनवरी .वार्ता. बिहार को बिजली आपूर्ति में केंद्र के कथित भेदभाव के खिलाफ पूर्व केन्द्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के नेतृत्व में बिहार के सांसदों एवं नेताओं ने आज एक दिवसीय धरना दिया1 धरने का समापन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने किया

धरना को सम्बोधित करते हुये श्री हुसैन ने कहा कि बिहार में बिजली की आपूर्ति के लिये सडक से संसद तक अनवरत संघर्ष जारी रखेंगे1 श्री हुसैन ने कहा कि केंद्र सरकार अगर बिहार की जनता के साथ ऐसी अनदेखी करती रही तो अगले लोकसभा चुनाव में बिहार से यूपीए की सत्ता की डोर की काट दी जायेगी और यहां की सभी लोकसभा सीटों से केवल एनडीए के उम्मीदवार ही लोकसभा में जीत कर जायेंगे1 धरना में भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राधामोहन सिंह. राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद एवं राजीव प्रताप रुडी सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे

उपाध्याय.मनोहर.समरेंद्रसुनील1949वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+