अपाहिज बालिका से मिलकर भावुक हो उठे आजाद दंपत्ति

श्रीनगर 11 जनवरी.वार्ता. जम्मू .कश्मीर के मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद और उनकी पत्नी शमीमा आजाद एक सडक दुर्घटना में दोनों टांगे गवां चुकी एक बालिका से मिलकर इतने भावुक हो गए कि उन्होंने उसके उपचार पर आने वाले खर्च को सरकार की आेर से वहन करने की घोषणा कर दी

उन्होंने इस बालिका के लिये 13 लाख रुपये की राशि आवंटित करते हुये इसे बैंक में .फिक्सड डिपाजिट . के रुप में जमा कराने का निर्देश दिया

श्री आजाद ने यूनीवार्ता को बताया कि जब उन्होंने फाइल में बाजिला नाम की उस बच्ची का फोटो देखा ् तो तुरंत ही अधिकारियों से उसके साथ एक मुलाकात का समय तय करने को कहा 1 उन्होंने कहा कि वह अल्लाह से दुआ करेंगे कि वह बच्ची को इतनी ताकत दे कि वह एक बार फिर अपने दोस्तों के साथ खेल सकें1.. उन्होंने बाजिला के माता. पिता से कहा कि वह उसे महीने में एक बार उनके पास लाए ्ताकि वे पूरा दिन उसके साथ खेल सके 1 तीसरी कक्षा की छात्रा बाजीला नजीर को पिछले वर्ष 15 जून को एक यात्री बस ने टक्कर मार कर बुरी तरह तरह घायल कर दिया था1 उसे अस्पताल ले जाया गया ् जहां डाक्टरों को उसकी जान बचाने के लिये दोनों टांगे काटनी पडी

डाक्टरों ने उसके मात.पिता को बताया था कि बाजिला के इलाज पर 13 लाख रुपये खर्च आएगा और उपचार का दूसरा चरण उस समय शुरु किया जाएगा ्जब वह 12 वर्ष की हो जाएगी 1 उसके माता.पिता की आर्थिक स्थिति बहुत ही नाजुक थी 1 उनकी करुण गाथा सुनकर आजाद दंपति द्रवित हो उठे

श्री आजाद ने बाजिला के पिता को यह आश्वासन भी दिया कि आने वाले वषो में वह उसके इलाज का खर्च खुद ही वहन करेंगे चाहे कहीं भी और किसी भी स्थिति में हो

जितेन्द्र.रीता.प्रभु 1806वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+