मनमोहन ने राज्य पुनर्गठन आयोग बनाने का दिया संकेत

नयी दिल्ली. 11 जनवरी . वार्ता. देश के विभिन्न हिस्सों में छोटे राज्यों की स्थापना की उठ रही मांगों को देखते हुये सरकार दि्वतीय राज्य पुनर्गठन आयोग बनाने पर विचार कर रही है

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज इस तरह के संकेत उत्तर प्रदेश कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल को दिये जिसने पृथक बुंदेलखंड राज्य के गठन की उठ रही मांग पर विचार के लिये पुर्नगठन आयोग गठित करने का उनसे अनुरोध किया

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने बाद में संवाददाताआें से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें बताया कि दूसरा राज्य पुनर्गठन आयोग बनाने का मसला केंद्रीय मंत्रिमंडल के सामने है1 उल्लेखनीय है कि बुंदेलखंड के पिछडेपन को देखते हुये यहां के लोग लंबे समय से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ जिलों को मिला कर अलग बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग कर रहे हैं1 उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों को मिला कर अलग हरित प्रदेश बनाने की मांग भी काफी समय से उठ रही है1 इसी तरह आंध्र प्रदेश में तेलंगाना महाराष्ट्र्र में विदर्भ एवं बिहार में मिथिला राज्य की मांग लंबे समय से हो रही है

एक प्रश्न के उत्तर में श्रीमती जोशी ने कहा कि कांग्रेस छोटे राज्यों के गठन के पक्ष में है1 उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र के पार्टी के विधायकों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस मसले पर चर्चा कराने का संकल्प पेश किया है लेकिन उस पर अभी तक चर्चा नहीं हुयी है1 उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा द्वारा पृथक राज्य के गठन के बारे में प्रस्ताव पारित होने के बाद ही केंद्र सरकार उस पर कोई कार्रवाई कर सकती है

जय .सरमेन्द्र.राणा 1904वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+