गिरोह का पर्दाफाश. लूट के 70 मामले सुलाए गए
नयी दिल्ली. 10 जनवरी. वार्ता. भारत और नेपाल में बडे बडे व्यापारियो को नशीले पदार्थ खिलाकर उन्हें लूट लेने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने इस तरह 70 मामले सुलाए हैं
पुलिस की अपराध शाखा ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर एक जनवरी को राजधानी निवासी मनीष सोनी को तिलक नगर मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया1 पूछताछ में मनीष द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर उसके दो और सहयोगियों सचिन गांधी एवं अविंदर को अलीपुर बोर्डर से गिरफ्तार किया1 सचिन एवं अविंदर हरियाणा में करनाल के निवासी हैं1 पुलिस के पीछा करने की सूचना पर तीनों नेपाल भागने की फिराक में थे
तीनों देशभर में और नेपाल में लोगों को पहले अपना दोस्त बनाते थे और बाद में उन्हें लूट लेते थे1 तीनों चुराए गये एटीएम और क्रेडिट कार्ड के जरिए मंहगी खरीददारी करते थे1 इन्होंने एक दूसरे के रिश्तेदारों को भी नहीं बख्शा
पुलिस ने तीनों के पास से 23 मोबाइल फोन. 16 हजार पये. बडी मात्रा में नशीली दवाइयों. फर्जी पहचान पत्र. फर्जी नेमप्लेट. चार कारें तथा चुरायी गयी कई और सामगि्रयां बरामद की हैं
सुमन.सत्या.रमेश2345 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
