भारत बर्ड फ्लू मुक्त है लुधियाना में मोरों को बर्ड फ्लू नहीं
नयी दिल्ली 11 जनवरी .वार्ता. लुधियाना के निकट लोढोवाल में ग्यारह मोरों की मौत बर्डफ्लू से नहीं हुई1 यह राष्ट्रीकरण आज कृष िमंत्रालय की और से दिया गया है
आज यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों में कहा गया है कि हाल ही में लोढोवाल में 11 मोरो की मौत का कारण एवियन फ्लू था1 सरकार ने यह साफ किया है कि ये मोर बर्डफ्लू के कारण नहीं मरे
इन मोरो की मौत के बाद उनके नमूने भोपाल स्थित हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज लैबोरेटरी .एचएसएडीएल. भेजे गए और जांच रिपोर्ट से पता चला कि मोरों की मौत का कारण एवियन इन्फ्लूएंजा नहीं था
इसके बाद इन्ही मारो के कुछ अन्य नमूने जहरीले पदाथो की जांच के लिए भेजे गए. जहां उनमें कीटनाशकों की मौजूदगी का पता चला
सरकार का कहना है कि बर्ड फ्लू का आखिरी मामला 25 जुलाई 2007 को मणिपुर में प्रकाश में आया था. जिसके बाद भारत को 7 नवंबर 2007 को बर्ड फ्लू मुक्त घोषति कर दिया गया था
आरती.रीता.समरेन्द्ररमेश1727वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
