रबी मौसम में गेंहू चावल तिलहन दालों की बुवाई कम
नयी दिल्ली 11 जनवरी .वार्ता. चालू रबी मौसम में मोटे अनाज को छोडकर गेंहू. चावल. तिलहन और दालों की बुवाई कम क्षेत्र मेंं हुई है1 गेंहू और चावल की बुवाई पिछले वर्ष की तुलना में क्रमश. 2.54 और 5.63 प्रतिशत कम हुई है
कृष िमंत्रालय से प्राप्त आंकडों के अनुसार इस वर्ष आज तक गेंहू की बुवाई दो करोड 70 लाख 40 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में हुई जबकि पिछले वर्ष इस तिथि तक दो करोड 77 लाख 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में हुई थी जो 2.54 प्रतिशत कम बुवाई को दर्शती है
इसी प्रकार चावल की बुवाई भी पिछले वर्ष के नौ लाख पांच हजार हेक्टेयर की तुलना में आठ लाख 54 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है जो 5.63 प्रतिशत कम बुवाई दर्शाती है
निगम मिश्रा रामलाल1823जारी.वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
